Home दुर्ग-भिलाई भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन, जिलाध्यक्ष ने कहा...

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन, जिलाध्यक्ष ने कहा गरीबों के हितार्थ भाजपा सरकार कि योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने में करे सहयोग

6
0

दुर्ग. भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सह संयोजक व दुर्ग संभाग प्रभारी दिनेश देवांगन,जिला संयोजक दिनेश मिश्रा एवं सह संयोजक दीपक सिन्हा का बीजेपी कार्यालय पहुंचने पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक व पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहना कर तथा मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया तथा जनता के बीच गरीबों के हितार्थ चलाए जा रहे शासन की योजनाएं को धरातल तक ले जाकर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने की शुभकामनाएं दिया।

इससे पूर्व नवनियुक्त झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भाजपा की वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय,खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पाण्डेय से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ततपश्चात नगर निगम की महापौर श्रीमती अल्का बाघमार से भी सौजन्य मुलाकात किया जहां सभी नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने पूर्व सभापति दिनेश देवांगन को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश टीम में प्रमुख स्थान मिलने पर बधाई देते कहा कि वे हमेशा झुग्गियों में रहने वाले गरीबों की सेवा में लगे रहते है और केंद्र की मोदी सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने,गरीबों का मजदूर कार्ड राशन कार्ड बनवाने,जैसे अनेक कार्य वे निस्वार्थ भाव से करते रहते है और अब प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी की टीम में महत्वपूर्ण स्थान मिलने से उनके अनुभव व सक्रिय भागीदारी का लाभ पार्टी की जनाधार बढ़ाने में सहायक होगा वही जिला संयोजक दिनेश मिश्रा व सह संयोजक दीपक सिन्हा भी उर्जवान कार्यकर्ता है इन सबके सहयोग से झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में पार्टी की पहुंच और मजबूत होगी तथा जमीनी स्तर पर संगठन का विस्तार होगा।वही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसे वे पूरी सभी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोड़ा,जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार,सुश्री सारिता मिश्रा,मनोज सोनी,राजीव पांडे,सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल,जिला प्रचार मंत्री राजा महोबिया,प्रवक्ता अरुण सिंह रितेश शर्मा,सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव,जितेंद्र राजपूत,मंडल अध्यक्ष कमलेश शहर,हरीश चौहान,मनमोहन शर्मा,महेंद्र लोढ़ा,युवा मोर्चा महामंत्री अनिकेत यादव,नवीन साहू,महेश देवांगन,मदन वड़ई,बुनकर प्रकोष्ठ संयोजक ईश्वर देवांगन,आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक उदय शंकर त्रिपाठी,प्रदीप वर्मा,उमेश गोस्वामी,विकास सेन, उत्तम साहू,निशिकांत मिश्रा,शिव तमेर कमल सोनी महेश सार्वा निशा तिवारी,अंबिका प्रसाद तिवारी सविता सुलाखे,देवेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।