दुर्ग। शहर की पावन भूमि में पहली बार श्री देवी भागवत कथा करने आए हुए गोवत्स पंडित राजीव कृष्ण जी के द्वारा कथा के साथ साथ मानव सेवा एवं गौ सेवा कार्य का कार्य भी विगत कई वर्षों से किया जा रहा है।
उन्होंने दुर्ग शहर में विगत 9 वर्ष 9 माह से की जा रही मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्य करने वाली जन समर्पण सेवा सँस्था के सेवा कार्य मे दुर्ग रेल्वे स्टेशन में उपस्थित होकर अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन एवं जरूरत की सामग्री वितरण करके मानव सेवा का कार्य किये। जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा विगत 9 वर्ष 9 माह से दुर्ग रेलवे स्टेशन एवं शहर के अन्य स्थानों में प्रतिदिन रात्रि 8 बजे 200 से अधिक जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन एवं जरूरत की सामग्री का वितरण किया जा रहा है। विगत 9 वर्षों से की जा रही इस प्रतिदिन की सेवा में बहुत से संतों, राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक व्यक्तियों ने उपस्थित होकर अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन एवं जरूरत की सामग्री का वितरण किया है।
संस्था के हर्ष पाण्डेय एवं अनस खान ने बताया कि वर्तमान में श्री बाबा रामदेव मंदिर गंजपारा, दुर्ग में श्री देवी भागवत में अपने श्रीमुख से कथा करने आए हुए देश के प्रसिद्ध कथा वाचक गोवत्स राजीव कृष्ण जी रात्रि 8 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन में उपस्थित होकर जन समर्पण सेवा सँस्था के सदस्यों के साथ मिलकर लगभग 150 जरूरतमंदों को अपने हाथों से भोजन के मिष्ठान नमकीन का वितरण किए।
राजीव कृष्ण जी को सँस्था द्वारा विगत 9 वर्षों से की जा रही,मानव सेवा, गौ सेवा, दिव्यांग जनोँ की सेवा, पशु-पक्षियों की सेवा की सभी जानकारी दी गयी, राजीव कृष्ण जी ने संस्था के द्वारा विगत 6 वर्षों से की जा रही मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों की प्रशंशा की। सँस्था के कार्यों से प्रभावित होकर राजीव जी ने सँस्था सदस्यों को अपना मोबाइल नंबर देकर भविष्य में जब भी किसी मदद की जरूरत पड़े तो उन्हें फोन करने कहा और संस्था को मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों में मदद की बात कही। संस्था द्वारा विगत 9 वर्षों से गौ माता की सेवा जिसमें गौ माता को रेडियम पट्टी लगाने, पशु-पक्षियों के दाना पानी के लिए पूरे शहर में रखे हुए कोटना एवं सकोरे वितरण के कार्य की भारी प्रशंशा की। राजीव कृष्ण जी ने कहा कि मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों को निस्वर्थ भाव से करने वाले हर व्यक्ति को निश्चित रूप से भगवान की शरण एवं जीवन मे सुख, शान्ति मिलती है।
स्टेशन पर जरूरतमंद बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों से राजीव कृष्ण जी की फूल भेंट किये एवं आशीर्वाद लिए। इस सेवा कार्य मे संस्था के मनोज टावरी पंकज राठी दिनेश टावरी आशीष मेश्राम राजेन्द्र ताम्रकार अख्तर खान सुजल शर्मा हरीश ढीमर शुभम सेन मृदुल गुप्ता संजय सेन अनस खान हर्ष पाण्डेय सार्थक शर्मा मोक्ष शर्मा दद्दू ढीमर सचिन कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।



