Home दुर्ग-भिलाई विशाल देशमुख बने दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस के पुनः उपाध्यक्ष

विशाल देशमुख बने दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस के पुनः उपाध्यक्ष

6
0

दुर्ग. दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विशाल देशमुख को एक बार फिर दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

श्री देशमुख की पुनर्नियुक्ति पर पार्टीजनों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, युवा नेता क्षितिज चंद्राकर, पूर्व साडा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, अलताफ अहमद, पार्षद दीपक साहू, संजय कोहले सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नेताओं ने विश्वास जताया कि श्री देशमुख के संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय नेतृत्व से जिले में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।