दुर्ग. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत ही धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी रीटा दीदी ने ध्वजारोहण किया एवं चैतन्य प्रभा दीदी , कामिनि बहन, संगीता बहन , देवकी बहन , साक्षी बहन और सभी भाई-बहनों के सानिध्य में निराकार परमपिता परमात्मा शिवबाबा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया व रीटा दीदी द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।
चैतन्य प्रभा दीदी द्धारा सभी भाई बहनों को प्रतिज्ञा कराया गया 1 – साक्षी दृष्टा स्थिति में स्थित रह हर परिस्थिति में सदा अचल अडोल रहेंगे । 2- शुभ भावना और शुभकामना के मंत्र द्वारा हर आत्मा को संतुष्ट करते हुए सदा संतुष्ट रहेंगे । 3- मीठी बोल और मुस्कुराते हुए चेहरे द्वारा हर एक के साथ मधुरता संपन्न व्यवहार करेंगे । 4- सच्चे और साथ दिल से भोलानाथ शिव बाप को राजी कर चिंता और व्यर्थ चिंतन से मुक्त रहेंगे । 5-दृढ़ता और परिवर्तन शक्ति से हर कारण का निवारण करेंगे । समाधान स्वरूप बनेंगे । कार्यक्रम के प्रसाद सभी को भोग वितरित किया गया ।



