Home छत्तीसगढ़ जिले में ‘प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान 19 से 23 दिसम्बर तक

जिले में ‘प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान 19 से 23 दिसम्बर तक

16
0

गरियाबंद / भारत सरकार, कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, के निर्देशानुसार ‘‘प्रशासन गाँव की ओर‘‘ अभियान के तहत 19 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक सभी विकासखण्ड में एक दिवसीय शिविर प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इनमें विकासखण्ड 19 दिसम्बर को देवभोग के शासकीय हाई स्कूल परिसर धौराकोट, मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत 20 दिसम्बर को वन विभाग परिसर मैनपुर, 21 दिसम्बर को फिंगेश्वर विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल परिसर जामगाँव, 22 दिसम्बर को छुरा विकासखण्ड के शाकम्भरी मंदिर के समीप लोहझर तथा 23 दिसम्बर को शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल परसिर नागाबुड़ा में शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री बीएस उइके ने जिले के संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिविर स्थल में स्टॉल लगाकर आवेदकों से आवेदन प्राप्त कर उनका शिविर स्थल पर ही निराकरण करने के निर्देश दिए है।