Home Uncategorized जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का आयोजन 20 दिसम्बर को

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का आयोजन 20 दिसम्बर को

13
0

कोण्डागांव / खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोण्डागांव से प्राप्त जानकारी अनुसार 20 दिसम्बर 2025 को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन कोण्डागांव स्थित ऑडिटोरियम में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। युवा उत्सव में सम्मिलित विधा में लोकनृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नाचा, करमा नृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार, एकांकी, पारंपरिक वेशभूषा, रॉकबैंड शामिल हैं। इस उत्सव में सभी प्रतिभागियों के लिए आयु 15 से 29 वर्ष तक एवं संगतकारों के लिए आयु 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी अपने पहचान पत्र के साथ प्रातः 9 बजे तक कोण्डागांव स्थित ऑडिटोरियम में पंजीयन हेतु उपस्थित हो सकते हैं। जिले के विजेता दल राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए 21 दिसम्बर 2025 को बिलासपुर रवाना होंगे।