Home दुर्ग-भिलाई अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर प्रोफ़ेसर ई वी गिरीश भाई का ब्रह्माकुमारी...

अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर प्रोफ़ेसर ई वी गिरीश भाई का ब्रह्माकुमारी बघेरा “आनंद सरोवर” मे 21 दिसंबर से होगा शिविर का आयेाजन

15
0

दुर्ग. भागती दौड़ती जिंदगी में हर पल खुशियों भरा, तनाव मुक्त कैसे हो,आंतरिक सशक्तिकरण के द्वारा चुनौतियों का सामना कैसे करें । इन सभी विषयों पर अपने अनूठे वक्तव्य से प्रशिक्षित करने अंतरराष्ट्रीय ट्रेनर एवं मोटिवेशनल स्पीकर प्रोफ़ेसर ई.वी. गिरीश( मुम्बई) का प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित “आनंद सरोवर” दुर्ग (छत्तीसगढ़) में आगमन हो रहा है इस वर्ष के अंतिम माह में रविवार 21 दिसम्बर से 25 दिसंबर तक सुबह शाम प्रतिदिन दो सत्रों में सभी को संकल्प संबंध और कर्म में मधुरता लाने की कला सिखाने “वाह जिंदगी वाह” शिविर द्वारा जीवन को वाह वाह बनाने आ रहे हैं ताकि आने नया वर्ष 2027 खुशियों और उमंग से भरा,तनाव मुक्त हो ।

राजयोग ध्यान विधियों का 30 वर्षों का अभ्यास, ईश्वर प्रदत बुद्धिमत्ता तथा आध्यात्मिकता से प्राप्त अंतर्दृष्टि, तीनों के अनूठे समन्वय से अनेक आत्माओं को व्यक्तिगत एवं जीवन में सामंजस्य बनाकर बेहतर जीवन शैली अपनाने की कला सिखाने आपको महारत हासिल है ।

आपने देश के नामीग्रामी संस्थाओं जैसे इसरो,नाबार्ड,भारतीय सेना-आसाम राइफल्स,रिलायंस इंडस्ट्रीज,टाटा इंस्टीट्युट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, विभिन्न यूनिवर्सिटीज़, आई.आई.एम.जैसे अनेक संस्थाओं में अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान दिये हैं ।

प्रात: 8:00 से 9:00 एवं संध्या 7:00 से 8:00 दो सत्रों में आयोजित शिविर में प्रवेश पूर्णत: नि:शुल्क है किन्तु रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। सुबह-शाम दोनों में से किसी भी एक सत्र में इस शिविर में इसका लाभ लिया जा सकता है ।

शहर में कार्ड वितरित किया जा रहा है व मुख्य स्थलों पर होर्डिंग्स लगायी गयी है । जिसमें क्तक्र कोड दिया हुआ है जिसके द्वारा रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है ।