Home छत्तीसगढ़ कौशल रखने वाले युवाओं की बढ़ेगी मांग, आने वाला समय हुनरमंद लोगों...

कौशल रखने वाले युवाओं की बढ़ेगी मांग, आने वाला समय हुनरमंद लोगों का होगा : कमलेश प्रजापति

2
0

राजनांदगांव। 21 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में स्पष्ट संदेश दिया कि हुनरमंद व्यक्ति का रोजगार कोई नहीं छीन सकता। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आने वाले समय में कौशल और हुनर रखने वाले लोगों की मांग लगातार बढ़ने वाली है।

प्रधानमंत्री जी के इस संदेश को युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और कौशल विकास से जोड़ते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजनांदगांव के जिला मंत्री कमलेश प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह विचार देश के युवाओं को नई दिशा देने वाला है। आज के समय में केवल शैक्षणिक डिग्री ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं के पास तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक अनुभव और विशेष कौशल होना भी बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि आज का युग कौशल, तकनीक, नवाचार और आत्मनिर्भरता का युग है। आने वाले समय में उन्हीं युवाओं के लिए अधिक अवसर होंगे, जिनके पास किसी क्षेत्र में विशेष योग्यता और काम करने का हुनर होगा।
श्री प्रजापति ने युवाओं से अपील की कि वे समय के साथ अपने कौशल को विकसित करें, नए-नए प्रशिक्षण प्राप्त करें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का युवा केवल नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला युवा बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।