Home छत्तीसगढ़ यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद...

यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

12
0

छुईखदान। उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर भाजपा संगठन को मजबूत करने छत्तीसगढ़ सहित आठ राज्यों की महिला नेत्रियों ने मोर्चा संभाल लिया है। संगठन की ओर से विस्तारक का दायित्व मिलने के बाद ये नेत्रियां मंडल से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, जनसंपर्क और संगठनात्मक समन्वय में जुटी हैं। फतेहपुर-जहानाबाद क्षेत्र में पिछले सात दिनों से चुनावी तैयारियों को गति देने का काम किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ से पहुंची महिला नेत्रियों में जनपद पंचायत छुईखदान की सभापति और महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्योति जंघेल विशेष रूप से सक्रिय हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी के नेतृत्व तथा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के मार्गदर्शन में उन्हें फतेहपुर-जहानाबाद क्षेत्र में विस्तारक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष सुनिधि तिवारी के सहयोग से वे स्थानीय संगठन के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही हैं।

सरिता वर्मा, एम. लक्ष्मी, प्रीति स्वर्णकार, ज्योति वर्मा और गायत्री चंद्राकर सहित विभिन्न राज्यों की महिला नेत्रियां स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं। फतेहपुर में आयोजित बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। महिला कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने और स्थानीय इकाइयों को सशक्त बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

ज्योति जंघेल क्षेत्र में पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने में जुटी हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके संगठनात्मक अनुभव और समर्पण की सराहना की है।

उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। महिला नेत्रियों ने संगठन को मजबूत बनाने और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प जताया।