Home छत्तीसगढ़ किसानों के मानसिक स्वास्थ्य पर शोध के लिए डॉ. अर्चना पाण्डेय को...

किसानों के मानसिक स्वास्थ्य पर शोध के लिए डॉ. अर्चना पाण्डेय को पीएचडी

9
0

राजनांदगांव। मनोविज्ञान के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए डॉ. अर्चना पाण्डेय को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की ओर से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने किसानों में अवसाद और उससे जुड़े मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर शोध किया है।

डॉ. पाण्डेय ने “Coping Strategies, Level of Aspirations and Personality Traits in Determining Depression among Farmers” विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया। उनके शोध निर्देशक डॉ. बसंत कुमार सोनबर रहे।

किसानों में अवसाद के कारणों का किया अध्ययन
शोध में किसानों में अवसाद के स्तर के साथ ही उससे जुड़े Coping Strategies, Level of Aspirations और Personality Traits जैसे मनोवैज्ञानिक कारकों का अध्ययन किया गया। शोध का उद्देश्य किसानों के मानसिक स्वास्थ्य को समझना तथा अवसाद की रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के लिए प्रभावी मनोवैज्ञानिक उपायों की दिशा में आधार उपलब्ध कराना रहा।

महाविद्यालय परिवार ने दी बधाई
डॉ. अर्चना पाण्डेय की इस उपलब्धि पर उनके पति संजय पाण्डेय, बच्चों संपदा एवं सौजन्य सहित परिवारजनों ने बधाई दी। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला के डायरेक्टर, प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ.) गुरप्रीत कौर एवं समस्त स्टाफ ने भी उन्हें पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा एवं मनोविज्ञान के क्षेत्र में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।