Home छत्तीसगढ़ रेत के अवैध उत्खनन के मामले में तीन ट्रैक्टर जब्त

रेत के अवैध उत्खनन के मामले में तीन ट्रैक्टर जब्त

3
0

रायपुर, 08 जून 2026 / राजनांदगांव जिले में रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में अवैध रूप से रेत उत्खनन करते पाए गए वाहनों को जब्त कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम ने डोंगरगांव तहसील के ग्राम बरगांव क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 08 बीजी 4068, सीजी 08 एयू 5299 तथा सीजी 08 बीए 6067 द्वारा रेत का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। इसके बाद विभाग ने तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना डोंगरगांव को सुपुर्द कर दिया।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।