Home छत्तीसगढ़ नवनिर्वाचित पंच को मिठाई खिलाकर दी बधाई

नवनिर्वाचित पंच को मिठाई खिलाकर दी बधाई

5
0

राजनांदगांव। ग्राम पंचायत सोमनी के वार्ड क्रमांक 20 में पंच पद के लिए हुए उपचुनाव में पंच प्रत्याशी दिलाशा बाई साहू ने अपने प्रतिद्वंद्वी अनोखी बाई को 25 मतों से हराकर पंच निर्वाचित हुई। मतदान सोमवार को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक हुआ, जिसके बाद मतों की गिनती की गई। परिणाम आने के बाद ग्राम सोमनी की सरपंच नीलिमा शिवा साहू और पंच भारती टंडन, गोविंद साहू व जितेंद्र बंजारे नवनिर्वाचित पंच दिलाशा बाई साहू के निवास पहुंचकर उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंटकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित पंच दिलाशा बाई साहू के सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए ग्राम विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का विश्वास व्यक्त किया। बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी शामिल हुए और सभी ने नवनिर्वाचित पंच को शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत के विकास एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। देर शाम को नवनिर्वाचित पंच के समर्थकों ने पटाखे जलाए और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान गांव के वरिष्ठ ग्रामीण गोकुल यादव, विदेशी राम साहू व युवा नेता सचिन यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रही।