पाटन- खेल ग्राम झीट मे एक फिर खिलाडियों के लिए एक नया प्लेटफॉर्म लेकर आया है इस बार प्रथम वर्ष आईपीएल क्रिकेट लीग की तर्ज़ पर खो खो चैंपियन्स लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिस तरह इंटरनेशनल लेवल पर आईपील के नाम से क्रिकेट आयोजन प्रतिवर्ष होता है और उसमे क्रिकेट खिलाडियों की नीलामी होता ठीक वैसे ही ग्रामीण लेवल पर ग्राम झीट एडवेंचर खो खो क्लब के तत्वावधान मे खो खो खेल मे रोमांच लाने के लिए इस दिवाली सीजन मे क एडवेंचर खो खो क्लब के सीनियर और जूनियर खिलाडियों को फ़्रेंचाइज़ीयो ( टीम मालिको) के द्वारा नीलामी लगाकर 45 खिलाडियों को 4 अलग अलग टीम विभाजित किया गया है , जिसमे प्रत्येक टीम मे खिलाडियों की संख्या 11 है, जिसमे टीमो के नाम इस प्रकार है- एडवेंचर हंटर, एडवेंचर फाइटर, एडवेंचर अटेकर, एडवेंचर वारियर । यह प्रतियोगिता दिवाली त्योहार के बाद 24 अक्टुबर से 26 अक्टुबर तक सुबह 8 बजे -11 बजे तक, शाम को 5 बजे से 9 बजे तक तीन दिन तक चलेगा। प्रतियोगिता विजेता, उपविजेता तथा तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाले टीमो को भी इनाम राशि दिया जायेगा साथ ही खिलाडियों के लिए, बेस्ट डिफ़ेंडर, बेस्ट चेज़र, बेस्ट प्लेज़र थे तुर्नामेंट्, इमर्जिंग प्लेज़र, आलराउंडर खिलाडियों के लिए आकर्षक इनाम दिया जायेगा। इस प्रकार इस प्रतियोगिता को आयोजित करने के एडवेंचर खो खो क्लब के सभी खिलाडी सदस्य, सहित समस्त ग्रावासियो मे उत्साहित है ।



