पाटन। दीपावली पर्व के पूर्व ग्राम पंचायत भवन में सरपंच रवि सिंगौर ने पंचगण के साथ दीपावली मिलन का कार्यक्रम रखा गया था.इसके साथ ही सभी मिलकर दीप प्रज्वलित कर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाने क़ी अपील की. सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
युवा सरपंच रवि सिंगौर ने सभी पंचों और ग्रामवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी एकता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने सभी से गांव की स्वच्छता और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।



