Home छत्तीसगढ़ अरूण वोरा ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े का स्वागत

अरूण वोरा ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े का स्वागत

28
0

दुर्ग। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल्लेकार्जुन खडग़े रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के कांगे्रस ने नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के परिष्ठ नेता व दुर्ग के पर्व विधायक अरूण वोरा ने उन्हें राज्य की पांरपरिक पहचान कोसा शाल पहनाकर सम्मानित किया। भेंट के दौरान एक सहज लेकिन उल्लेखनीय क्षण तब सामने आया जब खडग़े ने वही शाल अरूण वोरा को वापस पहना दी और इसे आशीर्वाद स्वरूप बताया। इस मुलाकात को लेकर अरूण वोरा ने कहा कांग्रेस के नेतृत्व श्री खडग़े की सादगी और संवेदनशीलता ही संगठन की असली शक्ति हैै। उनके व्यवहार में परिपक्वता देखने को मिलती है, जो हमें अधिक जिम्मेदार बनाती है।