गरियाबंद। 18 मई को मुखबिर द्वारा थाना देवभोग को सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ लोग अवैध रूप से ग्राम घोघर लाटापारा गोठान के पास कुछ कृषक पशु गाय, बछिया,बछड़ा को लाटापारा के रास्ते उडिसा परिवहन कर बिक्री हेतु मवेशी को ले जा रहे है।इस सूचना पर थाना प्रभारी थाने से पुलिस टीम घटना स्थल रवाना कर मुखबिर द्वारा बताये गये। जहां पर 33 नग मवेशी के साथ संदिग्ध आरोपियों को घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया। जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम सिंधूराम नागेश उम्र 28 वर्ष निवासी खजूरपदर थाना देवभोग,मानसिंह नागेश उम्र 50 वर्ष निवासी खजूरपदर थाना देवभोग,सुरेश नागेश उम्र 24 वर्ष निवासी खजूरपदर थाना देवभोग बताया। तीनों आरोपियों के कब्जे से 33 नग कृषक मवेशी को अवैध रूप से बिक्री हेतु भूखे प्यासे,शारिरिक यातना देते हुये कृषक पशुओं को बूचडखाने की ओर परिवहन करते पाये जाने से आरोपियों को मवेशी परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध लायसेंस या अनुज्ञा पत्र मांग करने पर किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नही होना बताया।आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4/10,6/10 एवं पशु कू्ररता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपियों को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
उक्त कार्यावाही में थाना देवभोग पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।



