पाटन। शासकीय प्राथमिक शाला-चंगोरी संकुल केंद्र-बठेना विकासखंड-पाटन जिला-दुर्ग छत्तीसगढ़ के प्रधानपाठक विरेन्द्र कुमार साहू (शिक्षादूत ) ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर केक काटकर एवं खीर पुड़ी दाल चावल सब्जी के साथ बच्चों को न्योता भोज कराया। न्योता भोज में बालवाड़ी के सभी बच्चे सम्मिलित हुए।प्रधान पाठक साहू जी बताते हैं कि प्रत्येक माह बच्चों की जन्मदिवस कार्यक्रम केक काटकर एवं बच्चों को शैक्षिक सामग्री प्रदान कर विद्यालय स्तर पर मनाया जाता है। न्योता भोज कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गणों सुश्री योगेश्वरी वर्मा सहायक शिक्षक दीपिका बंदे, ललिता कोसरिया, सत्यवती मारकंडे पंच, कृष्णा यादव, शिक्षाविद् श्री एम एल चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि श्री देवेंद्र वर्मा, राधिका कुर्रे, चित्ररेखा कुर्रे, दुर्गा यादव, बिसवंतीन बंजारे, एवं आंगनबाड़ी कर्मचारी उपस्थित रहे।



