दुर्ग। राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में सामाजिक संस्था ‘संघर्ष एक जीवन समिति’ ने समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जीवन रेखा फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रतीक पाठक को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों, संघर्षों और उपलब्धियों को मान्यता देने हेतु आयोजित किया गया था।
समारोह के दौरान प्रतीक पाठक ने ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ अपने अनुभव साझा किए और समाज में समानता और स्वीकृति की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, और ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। संघर्ष एक जीवन समिति की अध्यक्ष कंचन सेंद्रे ने कहा, “प्रतीक पाठक जैसे युवा समाज में परिवर्तन के वाहक हैं। ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित कर हम आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करते हैं।”
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रेरणादायक वक्तव्य और जागरूकता अभियान भी आयोजित किए गए।



