Home छत्तीसगढ़ आईटीबीपी के कमांडेट अनंत नारायण दत्ता ने किया गणित पार्क का अवलोकन

आईटीबीपी के कमांडेट अनंत नारायण दत्ता ने किया गणित पार्क का अवलोकन

11
0

डोंगरगढ़। अनंत नारायण दत्ता कमांडेंट भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल डोंगरगढ़ ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, डोंगरगढ़ का भ्रमण किया। इसके अंतर्गत उन्होंने गणित पार्क, विज्ञान पार्क एवं एजुकेशनल पार्क का अवलोकन किया।
संस्था के प्राचार्य रूपेन्द्र सिंह एवं उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल द्वारा अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। भ्रमण के दौरान सबसे पहले गणित पार्क प्रभारी स्नेह अग्रवाल के मार्गदर्शन में गणित पार्क का अवलोकन कराया गया। स्नेह अग्रवाल द्वारा विस्तार से विभिन्न प्रकार की क्रिया-विधि पर आधारित रचनात्मक मॉडल द्वारा खेल-खेल में गणित के विभिन्न आयामों को कैसे बच्चों को समझाया जाता है, विस्तृत रूप से बताया गया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को प्रयोग कर गणित के विभिन्न प्रमेय के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर अनंत नारायणन दत्ता की सुपुत्री साथ में थी, जो की कक्षा छठवीं में अध्यनरत है। इसके पश्चात सितेश कुमार प्रधान, दादूराम चंद्रा, अनिल कुमार पॉल के मार्गदर्शन में साइंस पार्क का अवलोकन किया गया।
संस्था के प्राचार्य रूपेन्द्र सिंह एवं उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप इस प्रकार के शिक्षण से खुले में चर्चा को प्रोत्साहन के साथ-साथ आनंदपूर्वक शिक्षण पद्धति को भी बढ़ावा मिलता है। संजय कुमार मंडल द्वारा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई और भविष्य में पुनः विद्यालय आने हेतु आग्रह किया गया, जिससे विद्यालय को समय-समय पर उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलता रहे। अनंत नारायण दत्ता कमांडेंट भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल के द्वारा विद्यालय की विभिन्न गतिविधि एवं गणित पार्क की विशेष प्रशंसा की गई।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कमांडेंट अनंत नारायण दत्त जी ने नवोदय विद्यालय में बहुत सारे प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत करने का आश्वासन दिया, इससे पूर्व भी साफ सफाई में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने नवोदय परिसर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया। वर्तमान में श्री दत्ता के कुशल मार्गदर्शन में ताइमंडो कराटे जूडो का प्रशिक्षण स्पेशल कैप्सूल नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ को दिया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राएं सेल्फ डिफेंस और आत्म रक्षा को विशेष तौर पर सीख सके।
उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने आईटीबीपी के अधिकारियों को बहुत धन्यवाद दिया और अनंत नारायण दत्ता के प्रति आभार व्यक्त किया।