छुरिया। स्थानीय पुलिस थाना परिसर में होली को देखते हुए दिनांक 10/03/2025 को शांति समिति का बैठक रखा गया जिसमें तहसीलदार विजय कोठारी ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार शांति एवम् सदभावना पूर्वक मनाया जाना है वहीं मुस्लिम भाईयों का रमजान का महीना चल रहा है। 14 मार्च शुक्रवार को होली के दिन मुस्लिम भाईयों द्वारा मस्जिद में नमाज़ अदा करने जाएंगे उस दौरान मुस्लिम भाईयों के ऊपर रंग गुलाल जबर्दस्ती नहीं लगाया जायेगा । उन्होंने मुस्लिम भाईयों को निवेदन करते हुए कहा कि यदि कोई जबर्दस्ती होली के दिन रंग गुलाल अबीर लगा देते हैं तो रिएक्शन नहीं करते हुए सीधे मुझे बताएंगे ताकि स्थिति नियंत्रण में रह सके।
थाना प्रभारी संतोष कुमार भुआर्या ने कहा कि किसी प्रकार का हुड़दंग और जबरन रंग गुलाल किसी पर न लगाएं। शान्ति पूर्ण होली का त्योहार मनाए।
इस अवसर पर मस्जिद के सदर वसीम कुरैशी, सिद्धिक कुरैशी, गोलू देशमुख संचालक किरण इंडियन गैस एजेंसी,दबिज ख़ान पार्षद,डाक्टर राधेश्याम ठाकुरपूर्व पार्षद, भावना ठाकुर पार्षद, सोनू खान पार्षद, रोशन रजक पार्षद, अनिल लारोकर पार्षद, पत्रकार मनभावन सिंह उईके, रोहित सिन्हा, मुकेश कुमार साहू, जसीम कुरैशी, संतराम कोटवार संघ अध्यक्ष, बी एल डोंगरे, रामखिलावन चौधरी, हेमराज सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।