Home छत्तीसगढ़ महापौर प्रत्याशी कमलेश स्वर्णकार का वर्चस्व तेजी से बढ़ रहा, कांग्रेस-भाजपा सहित...

महापौर प्रत्याशी कमलेश स्वर्णकार का वर्चस्व तेजी से बढ़ रहा, कांग्रेस-भाजपा सहित अन्य उम्मीदवारों की चिंता बढ़ी

9
0

राजनांदगांव। आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी कमलेश स्वर्णकार ने चुनावी युद्ध में कांग्रेस-भाजपा दोनों पर एक साथ निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में दोनों ही पार्टी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं, इनमें किसी को नागनाथ किसी को सापनाथ कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में सत्ता कांग्रेस की रही हो या भाजपा की भ्रष्टाचार तो मिली भगत करके जमकर हुआ है। जनता अगर दोनों में से किसी एक को चुन भी लेती है तो भ्रष्टचार पर कोई भी अंकुश नहीं लगने वाला है। अधिकारी-ठेकेदार और नेता मिलकर जनता को बेवकूफ बनाते रहे, इसलिए अगर नगर निगम में साफ सुथरी सरकार चाहिए, तो महापौर प्रत्याशी आम आदमी पार्टी का चुनना होगा।
श्री स्वर्णकार ने आगे कहा कि देश की राजनीति में आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में साफ सुथरी सरकार देने का सतत् प्रयास किया है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने उन्हें फिर भी बदनाम करने की साजिश रच डाली है। जनता इसे भी समझती है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कमलेश स्वर्णकार ने जोर देकर कहा कि हम शहर में पार्टी के झाडू से पूरे भ्रष्टाचार को साफ कर देंगे और आम आदमी की बुनियादी समस्याओं को हल करने के लिए ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम राजनांदगांव में भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टी में भ्रष्टाचार को हो बढ़ावा दिया, जिसमें जनता का विकास नहीं हो पाया, इसके न जाने अनेक उदाहरण है। राज्य की सत्ता सीन भाजपा की चिंता बढ़ी हुई है, क्योंकि विधानसभा चुनाव के समय किए गए वायदों को पूरा नहीं कर पा रही है। विशेष तौर से हजारों की संख्या में किसान समर्थन दर की राशि एक मुस्त नहीं मिलने से तथा पिछला बोनस नहीं मिलने से नाराज है, वहीं महतारी वंदन योजना के लाभ से वंचित महिलाएं भी भाजपा से ना खुश हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन क्षेत्र का नगर निगम होकर भी राजनांदगांव की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव के विकास के लिए समुचित ध्यान नहीं दिया है, जिसकी वजह से इस शहर का पिछड़ापन बरकरार है। पूर्व में मधुसूदन यादव जब नगर निगम के महापौर थे, उस समय भी भ्रष्टाचार की लगातार मामले सामने आए थे और यह भ्रष्टाचार किसी से छुपी नहीं है। सौंदर्यीकरण, बिजली, पानी, नाली, रोड सहित अनेक कार्यों में भ्रष्टाचार हुए थे। वहीं 5 साल तक कांग्रेस के शासनकाल में नगर निगम की दुर्दशा से भी संस्कारधानी के लोग दुखी है। नगर पालिका निगम में 5 साल तक सत्ता सुख भोग कर अपना घर अपनी जेब भरने वाली कांग्रेस को इस बार जनता पूरी तरह नकार रही है। कांग्रेस नगर निगम में शासन करते हुए राजनांदगांव के चमन को उजड़ाने का काम किया है। साथ ही नगर निगम में 5 साल तक कांग्रेस की सत्ता से अधिकारी-कर्मचारी बहुत परेशान रहे हैं। नगर निगम में कांग्रेस सत्ता में रहते हुए अनेक भ्रष्टाचार की किए हैं, जिसका खामियाजा होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में उठाना पड़ेगा।
महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 10 अंबेडकर चौक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए महापौर प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के कमलेश स्वर्णकार ने भाजपा कांग्रेस को जमकर निशाना साधा और कहा कि उनके कार्यकाल में कहीं कोई विकास इस वार्ड में नहीं हुआ है आज ये वार्ड मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा हैं।
वरिष्ठ पत्रकार के रूप में शहर जिले में स्थापित हो चुके हैं। कमलेश स्वर्णकार महापौर प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के के रूप में धुआंधार जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार जारी रखा है। इस दौरान उनका वर्चस्व बहुत तेजी से बढ़ रहा है। वह उनके व्यवहार कुशलता के लोग कायल हो रहे हैं। जनसंपर्क एवं चुनाव प्रचार के दौरान श्री स्वर्णकार कांग्रेस-भाजपा की सांठगांठ से हो रहा भ्रष्टाचार को लोगों के सामने रख रहे हैं, वहीं आम आदमी पार्टी की साफ सुथरी और विकास परख सोच को जनता के सामने रख रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी कमलेश स्वर्णकार ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस नगर निगम में करीब 20 सालों से जुगलबंदी करके करोड़ों का भ्रष्टाचार कर रही है। श्री स्वर्णकार ने उदाहरण देते हुए कहा कि गौरव पथ, अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, दिग्विजय स्टेडियम, हाईटेक बस स्टैंड, इंदिरा नगर नाला, बाईपास, नेशनल हाईवे, फ्लाईओवर, हॉट बाजार आदि के निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। जुगलबंदी से भ्रष्टाचार छोटे-छोटे कार्यों में भी जमकर हुए हैं। इन दोनों करोड़ों का डामरीकरण कार्य जो चल रहा है, वह भी जांच का विषय बना हुआ है। श्री स्वर्णकार ने यह भी कहा कि निगम चुनाव में कई कांग्रेसी पार्षदों और भाजपा के वहां पर प्रत्याशी में अच्छे संबंध के चलते स्वयं महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव कांग्रेसी परिषदों को जीताने की मंशा रखते हैं। वहीं आज महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 10 अंबेडकर चौक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी कमलेश स्वर्णकार ने भाजपा व कांग्रेस को जमकर निशाना साधा और कहा कि उनके कार्यकाल में कहीं कोई विकास इस वार्ड में नहीं हुआ है। आज ये वार्ड मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा हैं। इसके अलावा शहर के 51 वार्ड में भी यही समस्या आज भी विद्यमान है।