Home देश CM योगी का डीपफेक वीडियो बनाने वाले पर रंगदारी का केस दर्ज,...

CM योगी का डीपफेक वीडियो बनाने वाले पर रंगदारी का केस दर्ज, ठेली- पटरी वालों से मांगता है रंगदारी

7
0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी श्याम किशोर गुप्ता के खिलाफ एक व्यक्ति की शिकायत पर थाना सेक्टर-49 में रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले धर्मवीर नामक व्यक्ति ने बीती रात थाने में शिकायत दी कि रेहड़ी- पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्याम किशोर गुप्ता ठेली- पटरी वालों से रंगदारी मांगता है, पैसे ना देने पर वह जेल भिजवाने की धमकी देता है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
उन्होंने बताया शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुप्ता पर बुधवार को आदित्यनाथ का फर्जी वीडियो अपने ‘एक्स’ सैंडल पर अपलोड करने का आरोप है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसटीएफ की नोएडा इकाई ने सेक्टर 36 स्थित साइबर अपराध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।

योगी आदित्यनाथ आज गुुना संसदीय क्षेत्र में करेंगे सभा
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मध्यप्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार योगी आदित्यनाथ गुना संसदीय क्षेत्र के अशोकनगर में दिन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उनके साथ रहेंगे। गुना में सिंधिया का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह यादव से है। सिंधिया वर्ष 2019 के चुनाव में गुना से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में थे और उन्हें भाजपा प्रत्याशी से पराजय का सामना करना पड़ा था। सिंधिया पिछली बार की पराजय का दाग मिटाने के उद्देश्य से इस बार भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में पूरा दम लगा रहे हैं।