Home छत्तीसगढ़ रजक समाज को एससी वर्ग में शामिल करने की मांग तेज, एकजुटता...

रजक समाज को एससी वर्ग में शामिल करने की मांग तेज, एकजुटता व शिक्षा पर जोर

12
0

राजनांदगांव। रजक समाज को अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग में शामिल करने की मांग को लेकर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है। राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर के प्रवास के दौरान चिखली स्थित दीनदयाल नगर के जिला भवन में जिला रजक समाज की बैठक आयोजित की गई। इसमें सामाजिक एकजुटता, संगठन की मजबूती और युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर और गौ सेवा गतिविधि प्रांत टोली के विभाग संयोजक (बिलासपुर) परसराम निर्णेजक की मौजूदगी में ईष्ट देव भगवान शंकर व संत शिरोमणि गाडगे महाराज के तैलचित्र पर तिलक व पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद सामाजिक बंधुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष डॉ. लेखराम निर्मलकर ने समाज की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुटता, उच्च शिक्षा और बेहतर सामाजिक व्यवहार आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारों की प्राप्ति के लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं और हर व्यक्ति को संगठन से जुड़कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि एससी वर्ग में आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पूर्व में ज्ञापन सौंपा जा चुका है। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत मांग को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास जारी हैं। साथ ही महासंघ के बैनर तले सभी जिला कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री, राज्यपाल व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की भी योजना बनाई गई है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर, डॉ. लेखराम निर्मलकर, डॉ. हेमसिंग निर्मलकर, कैलाश सोनवानी, योगेश निर्मलकर, रोहितराम निर्मलकर, परसराम निर्णेजक, लोकेश रजक, नेहरू रजक, दीनानाथ रजक, रवि निर्मलकर, पवन निर्मलकर, रामनाथ, जीवन निर्मलकर, गोपी रजक, दिलीप निर्मलकर, खेमराज निर्मलकर, रामास, नंदूराम निर्मलकर, बलराम निर्मलकर, केशव निर्मलकर, अशोक निर्मलकर, द्रोपती निर्मलकर, कन्हैया निर्मलकर, दिकू निर्मलकर, बिहारी निर्मलकर, भोज निर्मलकर, भूषण निर्मलकर और हीरालाल निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। जानकारी मीडिया प्रभारी लोकेश रजक ने दी।