राजनांदगांव। राजपूत क्षत्रिय महासभा (पंजीयन क्रमांक 1282) उप समिति राजनांदगांव की ओर से तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सामाजिक एकजुटता, परंपरा और महिला प्रतिभाओं को मंच देने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं शामिल हुईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को खास बना दिया।
कार्यक्रम में श्रीमती वीणा सिंह और श्रीमती करुणा यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रेलवे पुलिस निरीक्षक श्रीमती तरुणा साहू तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती छाया देवेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहीं।
समारोह में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में श्रीमती रीना राजपूत ने प्रथम और श्रीमती सीमा बघेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम तथा राखी राजपूत द्वितीय रहीं। पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता में श्रीमती आरती गौतम ने पहला और श्रीमती छाया ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं सलाद सजाओ प्रतियोगिता में सुनीता प्रथम तथा पद्मिनी द्वितीय रहीं।
नृत्य प्रस्तुतियों में मोनिका राजपूत, राखी राजपूत, अर्चना, माया राजपूत, चांदनी राजपूत, मुस्कान राजपूत और डॉ. सुनीता राजपूत सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान मेधावी बच्चों अनन्या राजपूत एवं रोशनी बघेल का सम्मान भी किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती मीना सिंह ने समाज की एकता और आपसी सहभागिता को मजबूत करने पर जोर दिया। श्रीमती तरुणा साहू ने पंडवानी की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीमती करुणा यादव ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती माधुरी अश्विनी सिंह ठाकुर, महिला सचिव एवं महिला मंडल राजनांदगांव द्वारा किया गया। समारोह में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहीं।



