Home छत्तीसगढ़ नवोदय के छात्र धनंजय का एमबीबीएस में चयन

नवोदय के छात्र धनंजय का एमबीबीएस में चयन

7
0

डोंगरगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में कक्षा छठवीं से 12वीं तक अध्ययन करने वाले छात्र धनंजय का वर्ष 2026 में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) कांकेर में चयन हुआ है। कंडारी जैसे दुर्गम आदिवासी क्षेत्र से आने वाले धनंजय ने अपनी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।

धनंजय जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के अनुशासित विद्यार्थियों में रहे हैं। विद्यालय के उपप्राचार्य संजय कुमार मंडल ने उनके एमबीबीएस में चयन की जानकारी देते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद नियमित मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

पालक परिवार ने मानपुर विकासखंड के आदिवासी क्षेत्रों में नवोदय विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को जनमानस तक पहुंचाने में उपप्राचार्य संजय कुमार मंडल की भूमिका की सराहना की।

विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार पाल, उमा देवी धुर्वे, प्राचार्य श्री सिंह सहित समस्त शिक्षक साथियों ने धनंजय को शुभकामनाएं दीं। मानपुर के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरुण मरकाम और संकुल समन्वयक देव ताराम ने भी छात्र की उपलब्धि पर बधाई दी।

आदिवासी समाज के शिक्षाविद दिनेश (दिलेर) ने भी धनंजय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर प्रयास के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थी भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।