राजनांदगांव। हाॅकी की नर्सरी राजनांदगांव में आज छत्तीसगढ हाॅकी की 18वीं वार्षिक आमसभा में छत्तीसगढ हाॅकी के अगामी कार्यकाल के लिए नये पदाधिकारियों का निर्वाचन विधिवत किया गया जिसमें श्री मनीष श्रीवास्तव बिलासपुर को अध्यक्ष चुना गया वही महासचिव श्रीमति शबनम अंसारी राजनांदगांव, कोषाध्यक्ष श्री अजीत चन्द्रवंशी कवर्धा के अलावा अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हाॅकी इंडिया द्वारा नियुक्त किए गये मुख्यनिर्वाचन अधिकारी श्री अंजनी कुमार मिश्रा द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
इस अवसर पर युवा आयोग छत्तीसगढ़शासन के पूर्व अध्यक्ष श्री जितेंद्र मुदलियार, हाॅकी इंडिया के पर्यवेक्षक श्री लोकबहादुर सिंह, छत्तीसगढ ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक श्री रमेश कुमार श्रीवास्वत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक श्री ए.एक्का, सहित खेल जगत से जुडे लोगों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। उपस्थित सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामानाएं दि।
होटल अवाना में आज दोपहर में आयोजित कि गई छत्तीसगढ हाॅकी की 18वीं वार्षिक आमसभा में हाॅकी के उत्थान एवं विकास के साथ ही खिलाडियांे की प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया आयोजन प्रमुख रूप से उपस्थित अतिथि श्री जितेन्द्र मुदलियार ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा हाकी खेल और खेल सुविधाओं पर अत्यधिक महत्व दिया जा रहा है। इसके सुखद परिणाम भी सामने आ रहे हैं। युवा खिलाड़ी खेल गतिविधियों में स्वयं रुचि लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम सभी का प्रयास रहना चाहिए कि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहन और सम्मान मिले तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मंच और सुविधाएं उपलब्ध हों। हॉकी के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने, नई प्रतिभाओं को तलाशने तथा प्रदेश में हॉकी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खेल के विकास के लिए मिलकर कार्य करने तथा खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने पर जोर दिया।
ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री रमेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियों को सुचारूए व्यवस्थित और निरंतर संचालित करने के लिए ओलंपिक संघ लगातार प्रयासरत है। हमारा उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना ही नहींए बल्कि प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना भी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का स्पष्ट निर्देश है कि सभी खेल संघ अपने.अपने खेलों की गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करें और प्रदेश की उभरती हुई खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए हरसंभव प्रयास करें। मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन और प्रदेश सरकार के सहयोग से खेल के क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण तैयार हो रहा है।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि खेल खिलाड़ियों में अनुशासनए आत्मविश्वासए नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करता है। इसलिए आवश्यक है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षणए सुविधाएं और प्रतियोगिताओं का अवसर प्रदान किया जाए।
उन्होंने छत्तीसगढ़ हॉकी की 18वीं वार्षिक आमसभा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि हॉकी के विकास और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ हॉकी के विकास के लिए कार्य करेगी।
हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव श्री फिरोज अंसारी ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, हॉकी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हॉकी का गौरवशाली इतिहास रहा है और राजनांदगांव को हॉकी की नर्सरी के रूप में जाना जाता है। इस धरती ने अनेक प्रतिभावान खिलाड़ियों को जन्म दिया है, जिन्होंने प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ हॉकी की 18वीं वार्षिक आमसभा केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि हॉकी के भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी हॉकी प्रतिभाओं को पहचान मिले तथा उन्हें प्रशिक्षण, खेल सुविधाएं और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हों।
श्री अंसारी ने कहा कि खेल संघ, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और खेलप्रेमी यदि एकजुट होकर कार्य करें तो छत्तीसगढ़ में हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और अनुभवी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के अनुभव का लाभ नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
श्री अंसारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ में हॉकी की मजबूत आधारशिला तैयार करना और प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना होना चाहिए। उन्होंने सभी से हॉकी के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
इससे पूर्व छत्तीसगढ हाॅकी की 18वीं वार्षिक आमसभा का प्रारंभ नव नियुक्त अध्यक्ष श्री मनीष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ जिसमें सर्वप्रथम हाॅकी छत्तीसगढ के महासचिव श्रीमती शबनम अंसारी ने वर्ष 2025-26 के बजट के अनुपादन के साथ हि इस कार्यकाल में हाॅकी छत्तीसगढ के द्वारा हाॅकी के विकास के लिए किए गये कार्यो का विस्तार पूर्वक जानकारी एवं आगामी वर्ष सबजूनियर, जूनियर व सिनियर प्रतियोगिताओं के लिए स्थाल चयन की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई।
तपश्चात् सभी सदस्यों की उपस्थिति में हाॅकी छत्तीसगढ के निर्वाचन अधिकारी श्री अंजनी कुमार मिश्रा आई0ए0एस (रिटार्यट) ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष 01 पद – श्री मनीष श्रीवास्व, उपाध्यक्ष 03 पद श्री नीलमचंद बैद, श्री गोपेश्वर कहरा,सुश्री विनिता नवघरे, महासचिव 01 पद श्रीमती शबनम अंसारी, कोषाध्यक्ष 01 पद श्री अजीत चन्द्रवंशी, सह-सचिव-02 पद गजेन्द्र शर्मा,श्रीमती नीमा नीतू मसीह, कार्यकारिणी सदस्य 03 पद- श्री राजेन्द्र जायसवाल,श्री महेन्द्र सिंह नाग, श्री जांहगीर खान वहीं स्पोटर्स कोर्ट अधिनियम 2025 के नियमानुसार स्पोटर्स पर्सन आॅफ मेरिट मे 02 पद श्रीमती रेणुका यादव,(ओलंपियन)श्री मृणाल चौबे (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी) एथलेटिक्स कमेंटी हेतु 02 पद – श्री अमिताभ मानिकपुरी,और श्रमती बबिता लिल्हारे निर्विरोध निर्वाचित हुए जिन्हे उपास्थित अतिथियों द्वारा निर्वाचन संबाधि प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इसके पश्चात् हाॅकी छत्तीसगढ के अध्यक्ष श्री मनीष श्रीवास्तव ने अगामी कार्यकाल के लिए सभी हाॅकी जिला ईकाईयों के साथ ही हाॅकी से जुडें लोगो व पदाधिकारियों से सहायोग की अपेक्षा करते हुए हाॅकी को और आगे ले जाने की बात कही।
अंत में 18वीं आमसभा का आभार प्रदर्शन हाॅकी छत्तीसगढ के के अध्यक्ष श्री मनीष श्रीवास्तव ने किया तथा उक्त सभा का संचालन विकास वैष्णाव ने किया। तत्पश्चात् अतिथियों को आयोजन समिति की ओर से स्मृति चिन्ह भेट की गई,उक्त आमसभा में प्रमुख रूप से कुतुबुद्धिन सोलंकी, रणविजय प्रताप सिंह,(सहायक निर्वाचन अधिकारी) रोहित बाजपाई,अतुल चोपड़ा,राजेन्द्र यादव, विक्की शुक्ला, सूर्यकांत जैन, महेन्द्र सिंह ठाकुर, शितल साहू, कुमार स्वामी, अनुप श्रीवास्तव, झमन्न साहू, अनुराज श्रीवास्तव विरेन्द्र सिंह भाटिया, गुणवंत पटेल, किशोर मेहरा, विष्णु अग्रवाल, संतोष अवास्थी, विजय शर्मा,आॅशा थामस, तोरण लाल सिंन्हा, अंसार अहमद, फारूख अहमद, नवीन मसीह, तुलसी साहू, विरेन्द्र नामदेव,कार्तिक यादव, अभिनव मिश्रा, शकिल अहमद, अनिश अहमद, खुशाल यादव, मिथलेश पाण्ड्या, योगेश द्विवेदी, जावेद खान, अभिषेक कुमार स्वर्ण, अशिष सिन्हा,रवि राॅव, दिपेश चैबे,हरूण खान,मनीष सोनी, राकेश गढ़वाल,संजना साहू, लिपशिता मोहंती, रोहिण केरकेटट्ा, अमित खलखो, इस्तीमा केरकेटटा,शुशमा चन्द्रवंशी, नवीन मसीह,शकिल रिजवी, जावेद अंसारी, विशू अंजमानी, हफिज वारशी, आदि प्रमुख रूप से उपास्थित थे।



