Home छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए वरिष्ठ पत्रकार...

अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम

8
0

राजनांदगांव। अखिल भारतीय संस्कृतिक विकास महासंघ पंजीयन क्रमांक 618/07-08 के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन कुमार घोष (झारखंड) ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी अमित गौतम को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। अमित गौतम वर्तमान में छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, मासिक पत्रिका कर्तव्य पथ के प्रधान संपादक, ब्राह्मण उत्थान सभा के प्रदेश महासचिव, नेशनल न्यूज चैनल न्यूज 21 के स्टेट कोआर्डिनेटर भी है।
श्री घोष ने छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य चार राज्यों के अध्यक्षों के नाम की भी घोषणा की, जिनमें भोपाल के जाने माने गायक एवं संगीतकार पं. दामोदर राव को मध्यप्रदेश राज्य, प्रयागराज के सांस्कृतिक प्रेमी धर्मेन्द्र कुमार को उत्तर प्रदेश, विरार के फिल्मकार एवं सांस्कृतिक कर्मी अनिल कुमार शिंदे को महाराष्ट्र, पटना सिटी के नृत्य प्रशिक्षक एवं नृत्यकार राहुल विश्वकर्मा को बिहार राज्य के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इस प्रकार से अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ एक राष्ट्रीय सांस्कृतिक संगठन का स्वरूप धारण कर लिया है। सभी प्रदेश अध्यक्षों को राष्ट्रीय कार्यसमिति ने हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए एक माह के अंदर राज्य महासंघ का गठन कर राष्ट्रीय कार्यालय को सूचित करने की निर्देश दिए गए हैं।
पांच राज्यों के अध्यक्षों की नियुक्ति पर पर राष्ट्रीय सचिव प्रशांत कुमार, बिरसा लोहरा, अधिवक्ता अमित भगत, किशोर ठाकुर, छत्तीसगढ़ से अर्जुन झा, महेश आचार्य, पीके तिवारी, तिलका साहू, कन्हैया गोयल, सुशील तिवारी, मनीष तिवारी, रूपेश श्रीवास, बलराज नायडू, अनिल शुक्ला सहित समस्त शुभचिंतकों एवं मित्रगणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।