Home छत्तीसगढ़ प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसिलिंग...

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसिलिंग 16 से 20 अगस्त तक

2
0
 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 14 अगस्त 2026 / मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसिलिंग 16 से 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात द्वितीय काउंसिलिंग के लिए चयनित छात्र-छात्राओं की सूची एकलव्य विद्यालय की वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्मासंअलंण्बहण्दपबण्पद पर प्रदर्शित की गई है। निर्धारित काउंसिलिंग तिथि पर छात्र-छात्राओं को सूची में दर्शित आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित होकर काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। काउंसिलिंग के दौरान निर्धारित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।
काउंसिलिंग के लिए कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण होने की अंकसूची, संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्राचार्य द्वारा जारी प्रमाण पत्र, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीडि़त प्रमाण पत्र (लागू होने पर), 10 रुपये के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र (अल्पसंख्यक वर्ग अंतर्गत होने संबंधी), जाति प्रमाण पत्र तथा विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र (लागू होने पर) प्रस्तुत करना होगा। इसके अतिरिक्त विशेष श्रेणी से संबंधित विद्यार्थियों को काउंसिलिंग की तिथि को दिव्यांग माता-पिता के बच्चे, विधवा माता के बच्चे, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे, पारिवारिक महिला के बच्चे, देश की रक्षा करते हुए पुलिस, अर्धसैनिक, सशस्त्र बल, शहीद सैनिक के बच्चे आदि श्रेणी में होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। काउंसिलिंग के पश्चात प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होने पर 2 दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से काउंटर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलेसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।