Home छत्तीसगढ़ मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

5
0

राजनांदगांव। जिला शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को सतनाम भवन में मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व संगोष्‍ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने मिनीमाता जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सतनाम भवन में स्थापित मिनीमाता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने के साथ महिलाओं की शिक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि मिनीमाता जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और कांग्रेसजन उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य करने का संकल्प लेते हैं।

पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने कहा कि मिनीमाता जी ने महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए सदैव आवाज उठाई। उनका योगदान केवल एक समाज तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ के सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करना और उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिनीमाता जी के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सतनामी समाज के जिला अध्‍यक्ष युवराज भारती, पंकज बांधव, सूर्यकुमार खिलाड़ी, पीडी सोनकर, कमलेश संडे , प्रतिमा बंजारे, संजू बंजारे , लोकनाथ भारती , ऋषि खरे, कमल लहरे, तामेश्वर बंजारे, सहित अन्‍य सामाजिकजन उपस्थित थे। इस अवसर पर सुदेश देशमुख, पदम कोठारी, राकेश जोशी, इकरामुद्दीन सोलंकी, रूबी गरचा, सूर्यकांत जैन, लक्ष्मण साहू, चेतन भानुशाली, अशोक पंजवानी, झम्मन देवांगन, राकेश चंद्राकर, मनीष साहू, असगर बेग, प्रज्ञा गुप्ता, आफताब अहमद, सुरेंद्र देवांगन, संजय साहू, शिवम गड़पायले, दुरेंद्र वैष्णव, पिंकू खान, सागर ताम्रकर, चेतन सिन्हा, खिलेश्वर पाल, रूपेश साहू, बबलू कसार, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।