Home छत्तीसगढ़ बैगलेस डे पर विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बैगलेस डे पर विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

1
0

सिमगा। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोलिहा में बैगलेस डे के अवसर पर शनिवार को वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीमती चित्रा साहू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया। विद्यार्थियों को बताया गया कि वृक्ष शुद्ध वायु, छायाए वर्षा और जैव विविधता के संरक्षण के साथ स्वस्थ पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया। सभी बच्चों ने एक विद्यार्थी-एक पौधा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैगलेस डे के तहत आयोजित इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुभवात्मक और आनंददायक शिक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण का व्यावहारिक ज्ञान भी मिला।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधान पाठक सुरेश टांडेकर ने इसे विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, प्रकृति प्रेम और सतत विकास की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।