Home छत्तीसगढ़ रेल विकास को नई रफ्तार, जनसुविधाओं का सशक्त विस्तार : मुख्यमंत्री

रेल विकास को नई रफ्तार, जनसुविधाओं का सशक्त विस्तार : मुख्यमंत्री

4
0

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण प्रदेश के रेल अधोसंरचना विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित ये स्टेशन यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के साथ व्यापार, पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था एवं क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देंगे। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है I