रायपुर। छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा का जन्मदिवस पूरे प्रदेश में बेहद गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य रूप से बिलासपुर में गरिमापूर्ण ढंग से उनका जन्मदिन मनाया गया, जहाँ संगठन के साथियों ने उन्हें बधाई दी।
इसी कड़ी में, प्रदेश प्रभारी प्रेम पाठक के मार्गदर्शन में महासंघ की रायपुर जिला इकाई द्वारा भी राजधानी रायपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर उल्लासपूर्ण माहौल में सलूजा जी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में रायपुर जिला इकाई के समस्त पदाधिकारियों ने एकजुट होकर केक काटा, खुशियां बांटीं और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
इस दौरान रायपुर जिला इकाई के पदाधिकारियों—
जिला अध्यक्ष दानसिंह देवांगन, उपाध्यक्ष संतोष साहू, अनुज कुमार नारद, दिनेश सिन्हा, शुभम राव चव्हाण,महासचिव आचार्य पवन राम,कोषाध्यक्ष श्रवण यदु,संगठन सचिव सुश्री उर्वी मेश्राम, सुश्री महक नानवानी,
संयुक्त सचिव आशीष उके, हिमांशु पटेल, सत्यम गौतम, अच्युत तिवारी एवं कार्यकारिणी सदस्य रोहित बागड़े, अभय भिवगड़े तथा सुश्री कल्याणी ध्रुव सहित सभी सदस्यों ने श्री सलूजा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की प्रार्थना की।
रायपुर जिला इकाई के सभी साथियों ने प्रदेश अध्यक्ष जी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं दीं और महासंघ को आगे नई ऊंचाइयों व प्रगति के शिखर पर ले जाने के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



