Home छत्तीसगढ़ हिंदू जागरण मंच के भोला यादव बने नगर सहसंयोजक, रितेश साहू को...

हिंदू जागरण मंच के भोला यादव बने नगर सहसंयोजक, रितेश साहू को मिली युवा आयाम की जिम्मेदारी

20
0

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच ने नगर स्तर पर संगठनात्मक मजबूती और विस्तार के लिए अहम नियुक्तियाँ की हैं। संगठन ने भोला यादव को नगर सहसंयोजक और रितेश साहू को नगर युवा आयाम प्रमुख नियुक्त किया है।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति और मार्गदर्शन में की गई इन नियुक्तियों में कहा गया कि दोनों कार्यकर्ता लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं और सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त नगर सहसंयोजक भोला यादव ने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। वहीं, युवा आयाम प्रमुख रितेश साहू ने युवाओं को संगठन से जोड़कर राष्ट्र और समाज हित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इन नियुक्तियों से नगर में संगठन की गतिविधियाँ और तेज होंगी और समाज में सकारात्मक जागरूकता बढ़ेगी। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।