Home छत्तीसगढ़ प्रदेश में लागू हुआ विषयबंधन राजपत्र, शिक्षा गुणवत्ता में होगा सुधार, छग...

प्रदेश में लागू हुआ विषयबंधन राजपत्र, शिक्षा गुणवत्ता में होगा सुधार, छग विषयबाध्यता मंच ने जताया आभार

79
0

रायपुर। नयी भर्ती के नोटीफिकेशन को अब कुछ ही दिन हैं। राज्य सरकार ने इससे पहले 13/02/2026 को नवीन छत्तीसगढ़ राजपत्र ,छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक व प्रशासनिक) लागू कर दिया है। इसमे सरकारी माध्यमिक शालाओ के भर्ती व पदोन्नति मे विषयबंधन लागू कर दिया गया है, इससे बच्चो को शिक्षा गुणवत्ता मे लाभ मिलेगा वही अभ्यर्थी और सहायक शिक्षक को आपने विषयवार स्नातक विषय मे भर्ती, पदोन्नति का अवसर प्राप्त होगा,यह राजपत्र शिक्षा गुणवत्ता अभियान के लिए बडा कदम माना जा रहा है। कई अन्य संशोधन भी इस राजपत्र मे शामिल हैं।

छग विषयबाध्यता मंच ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत कर आभार जताया है। प्रदेश संयोजक एवं पदाधिकारीयों ऋषि राजपूत, आनंद कुमार साहू, नीलम मेश्राम, अमित ठाकुर, चेतन परिहार, लालमन पटेल, शैलेंद्र कुमार साहू, ललित साहू, महेश ध्रुव, मुकेश ध्रुव, रूद्र कश्यप,वसीम खान, वीना गुप्ता, कविता वर्मा, श्वेता भोषले, सीमा विश्वास, एकलव्य साहू रूपेंद्र साहू, लिलेश्वर महावे, चंद्रशेखर तिवारी, केशव दास, अनिल सोरी, देवेंद्र ध्रूव, कांशी चुम्मेश्वर, योगेश्वर मोहन, पवन भास्कर, संतोष कश्यप, अरुण रावटे, देवेंद्र मानिकपुरी, नारायण साहू, अनिल सोरी, डहरू राम ध्रुव, ऊमेश शुक्ला, योगेश साहू, तुकाराम, राघवेंद्र कंवर, लाला साहू, प्रकाश सोम, रोहीत बघेल, रेखराजक्षसाहू ,देवेश कुशवाहा, राजेश कश्यप एवं साथी गण ने सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है।