Home छत्तीसगढ़ सरगुजा संभाग में दो दिवसीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र...

सरगुजा संभाग में दो दिवसीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर

8
0

एमसीबी/ प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरगुजा संभाग में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 16 एवं 17 फरवरी 2026 को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अम्बिकापुर जिला-सरगुजा में आयोजित होगा।  इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। रोजगार मेले में आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी, विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षित युवा एवं अन्य इच्छुक युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी https://erojgar.cg.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थियों को संभाग स्तरीय रोजगार मेला में निर्धारित तिथि पर अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार हेतु उपस्थित होकर अपनी योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।