Home छत्तीसगढ़ डाकघर में अब डिजिटल माध्यम से भुगतान की सुविधा का प्रारंभ

डाकघर में अब डिजिटल माध्यम से भुगतान की सुविधा का प्रारंभ

13
0

रायपुर. डाक विभाग डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर हो रहा है इसी कड़ी में अब डाकघर में क्यूआर QR कोड से स्कैन एवं पोस मशीन से भुगतान करने की सुविधा प्रारंभ हो चुकी है ।

यह पूरे छत्तीसगढ़ परिमंडल के सभी विभागीय डाकघर में प्रारंभ हो चुकी है । वर्तमान में स्पीड पोस्ट पार्सल एवं अन्य भुगतान हेतु यह सुविधा उपलब्ध है । ग्राहक अपनी स्मार्टफोन /डेबिट/ क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके डाक सेवाओं की फीस का भुगतान कर सकते हैं। डाक विभाग अपने ग्राहकों को तकनीकी आधारित सुगम सुविधाजनक सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।