Home छत्तीसगढ़ धरती आबा अभियान के अंतर्गत 15 नवम्बर को धमतरी में जिला स्तरीय...

धरती आबा अभियान के अंतर्गत 15 नवम्बर को धमतरी में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन

15
0

धमतरी / जिला प्रशासन धमतरी द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर इस वर्ष जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 15 नवम्बर 2025, दिन-शनिवार को अपरान्ह 12:00 बजे से सामुदायिक भवन (विंध्यवासिनी माता मंदिर के पीछे), धमतरी में आयोजित होगा। इस अवसर पर  विधायक श्री अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में अनुसूचित जनजातीय वर्ग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें प्रतिभावान जनजातीय विद्यार्थी, जनजातीय समुदाय के प्राकृतिक चिकित्सक (बैगा, गुनिया), जनजातीय शहीद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, तथा जनजातीय वर्ग के शासकीय कर्मचारी शामिल हैं। विशेष रूप से विशेष पिछड़ी जनजाति (कमार) सहित सभी अनुसूचित जनजातीय समुदायों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। जनजातीय गौरव दिवस जनजातीय समाज की अस्मिता, परंपरा और योगदान का सम्मान करने का महत्वपूर्ण अवसर है।  जिला प्रशासन द्वारा सभी जनजातीय बंधुओं से इस आयोजन में सहभागिता हेतु अपील की गई है।