Home मनोरंजन रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, फिर दिखा अभिनेता...

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, फिर दिखा अभिनेता का एक्शन अवतार

21
0

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों में अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ से चर्चा में हैं। जबसे फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, तबसे इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। अब फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।

टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। निर्माताओं ने 2 मिनट 39 सेकेंड का ट्रैक जारी किया है, जिसके बोले हैं ‘ना दे दिल परदेसी नू…’। इसमें अभिनेता रणवीर सिंह का खूंखार अवतार दिख रहा है और उन्हें फुल एक्शन मोड में देखा जा रहा है। एक्टर को दुश्मनों पर जोरदार वार करते देखा जा सकता है।

कब रिलीज होगी फिल्म?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने एक सीक्रेट एजेंट का रोल किया है, जो पाकिस्तान में रहकर आतंकियों का सफाया करता है। यह फिल्म इसी साल के आखिर में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट 5 दिसंबर है। फिल्म में आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।