Home छत्तीसगढ़ सांसद खेल महोत्सव ग्राम पंचायत सेमरिया में संपन्न, सरपंच पुष्पलता बंजारे ने...

सांसद खेल महोत्सव ग्राम पंचायत सेमरिया में संपन्न, सरपंच पुष्पलता बंजारे ने किया खेल का शुभारंभ 

23
0

अहिवारा। ग्राम पंचायत सेमरिया विकासखंड धमना ,विधान सभा अहिवारा जिला दुर्ग में सांसद खेल महोत्सव पंचायत स्तर का खेल सरपंच श्री मती पुष्पलता मोहित बंजारे,संकुल प्रभारी रमेश कुमार ठाकुर,संकुल समन्वयक सूर्यकान्त हरदेल ,संस्था प्रमुख मिताली दास,सचिव हीरालाल बंजारे समिति के सदस्यों और ग्रामीणों की सहयोग से बहुत धूमधाम से संपन्न हुआ।खेल महोत्सव खेल का शुभारंभ सरपंच महोदया ने पूजा अर्चना से किया ,निर्णायको और खिलाड़ियों को खेल भावना का शपथ दिलाया गया।खेल का शुभारंभ एथलेटिक्स से हुआ।छात्रों और ग्रामीणों में खेल के लिए बहुत उत्साह देखते ही बन रहा था। सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता फुगड़ी,गेड़ी, सुरीली कुर्सी, कुश्ती, वेट लिफ्टिंग,योगासन, वॉलीबॉल,कबड्डी,खोखो में प्रतिभागी जोर शोर से भाग लिया। प्रतियोगिता में विजताओ को पंचायत के तरफ से पुरुष्कार वितरण किया गया,इस तरह से सफलता पूर्वक सांसद खेल महोत्सव संपन्न हुआ।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेमरिया के सरपंच श्री मती पुष्पलता मोहित बंजारे,संकुल प्रभारी रमेश कुमार ठाकुर, संकुल समन्वयक सूर्यकान्त हरदेल,हेमंत साहू,रामसिंह मांडे,मिश्री लाल,सचिव हीरालाल बंजारे, सूर्या चतुर्वेदी,प्रधान पाठक मिताली दास, प्रधान पाठक कुलवतींन चेलक,रीना साहू,संगीता पाटिल,राजश्री बॉस, अजय कुमार तिग्गा, देवेंद्र कुमार देवांगन,सावित्री महिलांग,कुलदीप कुमार देशमुख,आरती देवांगन, हेमशंकर देवांगन,संतोष कुमार मनहर, संतोष कुमार पात्रे, अनरजीत राय,काशीनाथ सिंह, भरत लाल साहू,शिक्षक ,मोहित बंजारे,समस्त छात्र गण,ग्रामीणों की भारी संख्या में उपस्थिति और सहभागिता रही