Home मनोरंजन ‘चमकते रहो मेरे दोस्त…’, ‘कांतारा चैप्टर 1’ की सफलता पर दिव्या ने...

‘चमकते रहो मेरे दोस्त…’, ‘कांतारा चैप्टर 1’ की सफलता पर दिव्या ने दी ऋषभ शेट्टी को बधाई

15
0

अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने अपने दोस्त और अभिनेता ऋषभ शेट्टी की तारीफ की और कहा कि वह उनकी कई भूमिकाओं से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने ऋषभ के समर्पण, बहुमुखी प्रतिभा और हर प्रोजेक्ट के प्रति जुनून की सराहना की।

आज 8 अक्तूबर बुधवार को दिव्या ने ऋषभ के साथ एक शानदार सेल्फी इंस्टाग्राम पर साझा की। इस सेल्फी में दिव्या और ऋषभ हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस सेल्फी के साथ दिव्या ने कैप्शन में लिखा, ‘बधाई हो @rishabshettyofficial, शानदार फिल्म #kantara के लिए! एक अभिनेता, लेखक और निर्देशक के रूप में आपकी प्रतिभा से मंत्रमुग्ध हूं। यह फिल्म देखने लायक है। थिएटर में हाउसफुल का नजारा देखकर खुशी हुई। चमकते रहो मेरे दोस्त।’

‘कांतारा चैप्टर 1’ के बारे में
ऋषभ की नई फिल्म ‘कंतारा चैप्टर 1’ को खूब सराहना मिल रही है। यह 2022 की कन्नड़ फिल्म ‘कंतारा’ की प्रीक्वल है। इस फिल्म में कांतारा की रहस्यमयी कहानी, पौराणिक कथाएं और प्राचीन संघर्षों को दिखाया गया है। ऋषभ शेट्टी ने इसे लिखा, निर्देशित किया और इसमें अभिनय भी किया। फिल्म में सप्तमी गौड़ा, गुलशन देवैया, रुक्मिणी वसंत, जयराम, पीडी सतीश चंद्र और प्रकाश थुमिनाद ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।