Home मनोरंजन ‘इमरजेंसी’ से लेकर ‘थलाइवी’ तक, फ्लॉप रहीं राजनीतिक लोगों पर बनीं ये...

‘इमरजेंसी’ से लेकर ‘थलाइवी’ तक, फ्लॉप रहीं राजनीतिक लोगों पर बनीं ये बायोपिक फिल्में

25
0

बॉलीवुड में कई मुद्दों पर फिल्में बनती हैं। कई निर्देशक मशहूर हस्तियों की जिंदगी पर फिल्में बनाते हैं। इन फिल्मों के जरिए आम लोग उस शख्स के बारे में जानते हैं, जिस पर बायोपिक फिल्म बनाई गई है। कई बायोपिक ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है। हालांकि कई ऐसी बायोपिक हैं जिन्हें दर्शकों से सराहना नहीं मिली और वह फ्लॉप साबित हुईं। आज उन बायोपिक के बारे में जानते हैं।

काफी विवादों के बाद 2025 में कंगना रनौत की अदाकारी वाली बायोपिक ‘एमरजेंसी’ रिलीज हुई। यह बायोपिक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जिंदगी पर आधारित है। इसकी निर्देशिका और सह-निर्माता कंगना रनौत हैं। इसमें कंगना के अभिनय की तारीफ हुई। हालांकि यह बायोपिक फ्लॉप साबित हुई। 60 करोड़ की लागत में बनी इस बायोपिक ने लगभग 21 करोड़ रुपये की कमाई की।

मैं अटल हूं

साल 2024 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ रिलीज हुई। इसमें पंकज त्रिपाठी ने पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया। लोगों ने इसकी आलोचना की। 20 करोड़ की लागत में बनी इस बायोपिक ने बॉक्स ऑफिस पर महज 8.65 करोड़ रुपये की कमाई की।

साल 2019 में भारत के प्रधानमंत्री की जिदंगी पर आधारित बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ रिलीज हुई। इसमें विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी का किरदार निभाया। बायोपिक में उनके अभिनय को सराहा गया। हालांकि यह ज्यादा नहीं चल पाई। 8 करोड़ की लागत में बनी यह बायोपिक बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ ढाई करोड़ रुपये ही कमा पाई थी।

थलाइवी
साल 2021 में अभिनेत्री और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की जिंदगी पर आधारित बायोपिक ‘थलाइवी’ रिलीज हुई। इसमें कंगना रनौत ने जे जयललिता का किरदार निभाया था। बायोपिक में कंगना के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। हालांकि बायोपिक कमाल नही कर पाई। 100 करोड़ की लागत में बनी इस बायोपिक ने लगभग 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।