Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर गैंदाटोला मंडल अध्यक्ष ने किया रक्तदान

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर गैंदाटोला मंडल अध्यक्ष ने किया रक्तदान

18
0

छुरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा मंडल गैंदाटोला द्वारा ग्राम गर्रापार में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 74 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू स्वयं रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अग्रणी बने। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण ही भारतीय जनता पार्टी की पहचान है, और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान कर जीवन बचाने जैसा कार्य करना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदाताओं की जांच कर सुरक्षित रक्त संग्रहण सुनिश्चित किया।
इस सेवा कार्य में मंडल अध्यक्ष के साथ उनकी पूरी टीम ने सहभागिता निभाई और शिविर की संपूर्ण व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को जनसेवा के रूप में मनाने की इस पहल की सराहना की।