Home मनोरंजन प्रभास ने अनुष्का शेट्टी को बताया स्वीटी, फिल्म ‘घाटी’ के लिए दीं...

प्रभास ने अनुष्का शेट्टी को बताया स्वीटी, फिल्म ‘घाटी’ के लिए दीं शुभकामनाएं

16
0

अनुष्का शेट्टी अपनी आगामी फिल्म ‘घाटी’ से सिनेमाघरों में वापसी को तैयार हैं। 5 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर शुरू से ही क्रेज बना हुआ है। फैंस एक बार फिर अनुष्का शेट्टी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। अब फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले अभिनेता प्रभास ने अनुष्का शेट्टी को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही फिल्म के ट्रेलर की तारीफ भी की है।

प्रभास ने की तारीफ
प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने घाटी के रिलीज ट्रेलर का लिंक भी मेंशन किया है। साथ ही फिल्म की तारीफ करते हुए अनुष्का शेट्टी को शुभकामनाएं भी भेजी हैं। प्रभास ने अपनी स्टोरी में लिखा, ‘घाटी का रिलीज ट्रेलर काफी शानदार और प्रभावी लग रहा है। तुमको इस दमदार किरदार में देखने के लिए उत्सुक हूं स्वीटी। ‘घाटी’ की पूरी टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।’