Home मनोरंजन इस दिन से शुरू हो रहा बिग बॉस 19, सलमान खान ने...

इस दिन से शुरू हो रहा बिग बॉस 19, सलमान खान ने की फैमिली के साथ देखने की अपील

16
0

सलमान खान के लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस शो के प्रीमियर की तारीख और समय सामने आ गए हैं। सीरियल के नए प्रोमो में सलमान खान ने सामने आकर इस शो से जुड़ी बड़ी जानकारी साझा की है।

इस रविवार हो जाइए तैयार
मेकर्स की ओर से शेयर किए गए इस नए प्रोमो में सलमान खान बोल रहे हैं कि ‘जब हम साथ-साथ होते हैं, तब और भी ज्यादा ठाठ होते हैं। इसलिए बिग बॉस फैमिली के साथ ही देखिएगा।’ इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘राजनीति के दौर में पॉवर आएगी किसके हाथ, तैयार हो जाइए देखने के लिए बिग बॉस फैमिली के साथ।’ बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर इस रविवार यानी 24 अगस्त को रात साढ़े 10 बजे से होगा। इस बार बिग बॉस टीवी पर कलर्स के साथ-साथ ओटीटी पर जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होगा। ओटीटी पर शो 9 बजे से आएगा, जब टीवी पर साढ़े 10 बजे से देखने को मिलेगा।