बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के एक-एक अपडेट का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक अहम जानकारी साझा करते हुए फिल्म की हीरोइन का एलान किया है, जिनका नाम है मेधा राणा। अब वरुण धवन के अपोजिट आप इस एक्ट्रेस को फिल्म में देख पाएंगे।
मेकर्स ने मेधा राणा के नाम पर लगाई मुहर
बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ पर काम तेजी से चल रहा है। इस फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई फोटोज और वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब एक बार फिर से फिल्म को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है, क्योंकि निर्माताओं ने एक नई कास्टिंग कर सभी को चौंका दिया है। प्रोडक्शन टीम ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए बताया कि ‘बॉर्डर 2’ में मेधा राणा बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी, जो वरुण धवन के अपोजिट किरदार में दिखेंगी। इसके अलावा मेकर्स ने कहा कि उन्हें यह खबर देते हुए खुशी हो रही है कि उनके ‘बॉर्डर 2’ परिवार में एक नई सदस्य आ गई हैं।
कब रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’?
‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, और वरुण धवन जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में वरुण धवन परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभाएंगे।



