Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में 2 दिन तक 4 ट्रेनें रद्द, रायगढ़-बिलासपुर रूट पर यात्रियों...

छत्तीसगढ़ में 2 दिन तक 4 ट्रेनें रद्द, रायगढ़-बिलासपुर रूट पर यात्रियों को होगी परेशानी

18
0

यात्रीगण कृपया ध्यान दे: छत्तीसगढ़ में 2 दिन तक 4 ट्रेनें रद्द, रायगढ़-बिलासपुर रूट पर यात्रियों को होगी परेशानी
छत्तीसगढ़ में रेलवे कार्य के चलते 2 और 3 अगस्त को रायगढ़-बिलासपुर रूट की 4 ट्रेनें रद्द रहेंगी। यात्री घर से निकलने से पहले ट्रेन स्टेटस जरूर चेक करें।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए अहम सूचना है। बिलासपुर रेल मंडल के कोतरलिया–जामगा सेक्शन में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम के कार्य के कारण 2 और 3 अगस्त को रायगढ़–बिलासपुर–रायगढ़ रूट की मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके साथ ही, नागपुर डिवीजन के गोंदिया और गंगाझरी रेलवे स्टेशनों के बीच निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज (ROB) पर गर्डर लॉन्चिंग कार्य किया जाएगा, जिसकी वजह से 27 और 28 अगस्त को इतवारी–रायपुर मेमू ट्रेन का संचालन रद्द रहेगा।

चौथी लाइन में परिचालन की अनुमति
रेलवे प्रशासन ने बताया कि बुनियादी ढांचे के विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में कोतरलिया-जामगा के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा. इसके लिए 2 और 3 अगस्त को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होगा. हाल ही में इस खंड में बिछाई गई चौथी लाइन को सुरक्षा मानकों पर खरा पाए जाने के बाद कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) ने गुड्स ट्रेनों के परिचालन की अनुमति दी है.

रद्द होने वाली ट्रेनें
2 अगस्त: 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर
3 अगस्त: 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर
3 अगस्त: 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
3 अगस्त: 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर