Home छत्तीसगढ़ बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज चित्तरंजन महापात्र की नियुक्ति का आदेश जारी

बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज चित्तरंजन महापात्र की नियुक्ति का आदेश जारी

24
0

भिलाई नगर । चित्त रंजन महापात्र को SAIL के प्रभारी निदेशक भिलाई स्टील प्लांट नियुक्त किया गया है। सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने प्रभारी निदेशक (भिलाई इस्पात संयंत्र) के पद हेतु चित्त रंजन महापात्र के नाम की अनुशंसा की थी।

इसके पूर्व चितरंजन महापात्र स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कार्यकारी निदेशक (ईडी) के पद पर पदस्थ थे।

यह आदेश देश के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की स्वीकृति के पश्चात शुभेंदु होता अवर सचिव, भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया है।