Home छत्तीसगढ़ रॉयल किड्स के बच्चों ने पौधारोपन सप्ताह में लगाए पौधे

रॉयल किड्स के बच्चों ने पौधारोपन सप्ताह में लगाए पौधे

22
0

दुर्ग। रॉलय किड्स, बोरसी और पद्मनाभपुर शाखा ने हाल ही में एक सप्ताह तक चलने वाला वृक्षारोपन सप्ताह(5 से 11 जुलाई तक) बड़े उत्साह के साथ मनाया। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर पौधों के महत्व और उनके पारिस्थितिकी तंत्र में भूमिका के बारे में जाना। बच्चों को बीज बोने से लेकर पौधों की देखभाल तक की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। उन्हें पौधों के उपयोगिता के बारे में बताया गया। इन बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पोस्टर भी बनाए। प्रिंसिपल शांति सरकार ने बताया की इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना था।