अहमदाबाद। शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे और सीधे सबसे पहले विमान हादसे वाले स्थान पर पहुंचे और वहां का जायजा लिया। इसके बाद सीधे अस्पताल पहुंचकर इस हादसे में जीवित बचे घायल यात्री से मुलाकात की।
इस हादसे में चमत्कार से रमेश कुमार विश्वास नाम के एक व्यक्ति की जान बच गई, जिनसे आज प्रधानमंत्री ने मुलाकात की और उनकी स्थिति की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक, वे विमान के अंदर सीट नंबर 11ए पर बैठे हुए थे। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत 270 लोगों की मौत हुई है।



