Home छत्तीसगढ़ पर्यावरण दिवस पर अरुण वोरा ने किया पौधारोपण

पर्यावरण दिवस पर अरुण वोरा ने किया पौधारोपण

13
0

वोरा ने कहा – प्रकृति के बिना प्रगति अधूरी है

दुर्ग- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने आज पद्मनाभपुर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
वोरा ने कहा कि प्रकृति को बचाना सिर्फ एक दिन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा, प्रकृति के बिना प्रगति अधूरी है। आज जब ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ रही है, ऑक्सीजन का स्तर घट रहा है, तब हमें पर्यावरण को बचाने के लिए और अधिक पौधे लगाने होंगे। वनों की रक्षा और वनीकरण से ही हम पारिस्थितिक संतुलन बनाए रख सकते हैं। उन्होंने अपील की कि हर नागरिक को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।
पौधारोपण करते हुए वोरा ने यह भी कहा कि जब प्रयास सामूहिक होता है, तभी उसका प्रभाव व्यापक होता है। सभी ने मिलकर इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस सार्थक पहल में उनके साथ राय सिंह ढिकोला, नंदू महोबिया, अजय मिश्रा, पप्पू श्रीवास्तव और एस.के. सिंह, सुमीत गुप्ता, महेश राजपूत, सुनील सिंग, प्रेमशंकर शर्मा आदि उपस्थित रहे। इस दौरान पर्यावरण के महत्व को लेकर विचार साझा किए गए और सभी उपस्थितजनों ने हरित भविष्य की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।